गाजीपुर। शहर कोतवाली के अंधऊ के पास रबिवार की रात शार्ट सर्किट से एक राइस मिल में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
सकलेनाबाद मुहल्ला निवासी अरुण जायसवाल का अंधऊ के पास राइस मिल है। रविवार की रात वह मिल बंद करा के घर चले गए। देर रात अचानक शार्ट सर्किट से मिल में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देख आस पास के लोगों ने इसकी जानकारी मिल मालिक को दी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना फायर विभाग को दी और मिल पर पहुंच गए। सूचना मिलते फायरकर्मी रात में राइस मिल पर पहुंच कर आग बुझाने लगे। काफी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस आग में लाखों रुपये का गेहूं , खाली बोरियां और मशीन जल गई।