फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लाख का स्क्रैप पकड़ा

Tue, 22 Mar 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
धांध्‍ाली
विज्ञापन
आरपीएफ ने सोमवार की शाम मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर खड़ी शिवगंगा एक्सप्रेस की लगेज यान की बोगी और प्लेटफॉर्म से लाखों रुपये का डीएलडब्ल्यू से चुराया गया स्क्रैप बरामद किया है। यह स्क्रैप बनारस से नई दिल्ली से ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पूरे स्टेशन परिसर में हड़कंप की स्थिति रही। इस मामले में छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आरपीएफ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई थी। वहीं, जानकारी मिलते ही डीएलडब्ल्यू के मार्केटिंग मैनेजर एके श्रीवास्तव भी टीम के साथ मंडुवाडीह स्टेशन पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे थे। बरामद स्क्रैप की कीमत करीब 60 लाख रुपये है।
विज्ञापन



शिवगंगा एक्सप्रेस सोमवार की शाम मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक से नई दिल्ली के लिए रवानगी की तैयारी में थी। इसी दौरान डीएलडब्ल्यू के मुख्य डिपो सामग्री अधीक्षक नवीन तिवारी ने मंडुवाडीह स्टेशन के पहले स्थित हनुमान मंदिर के पास एक ऑटो और हाथ गाड़ी में कुछ सामान बोरियों में लदा हुआ देखा। कुछ बोरियां फटी थीं जिनमें तांबे की पाइप बाहर दिखाई दी। नवीन तिवारी को आशंका हुई तो उन्होंने इसकी सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर दिमाग सिंह को दी। इंस्पेक्टर लगेज यान में लादे जा रहे सामान की जांच करने पहुंचे। पता चला कि 33 बोरियों में भरी तांबे की पाइप और तार लादा जा रहा था।


सामान रख रहे मजदूरों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि यह सामान डीएलडब्ल्यू का स्क्रैप है और बनारस से नई दिल्ली ले जाया जा रहा है। मामला स्पष्ट होते ही आरपीएफ के कान खड़े हो गए और सभी छह मजदूरों को हिरासत में लिया गया। साथ ही, जिस ऑटो पर सामान लादकर लाया गया था उसे भी जब्त कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि इस समय डीरेका में रेल विकास निगम लि. के तहत विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है। इसके तहत डीरेका परिसर से ट्रैक्टर से मिट्टी बाहर भेजी जा रही है। उसी मिट्टी में छिपाकर स्क्रैप बाहर लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें