वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेनों को घंटों खड़ा कर दिया जा रहा है, इसके चलते आए दिन यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस और गोरखपुर एक्सप्रेस को आउटर पर घंटों खड़ा कर दिया गया। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। तब जाकर ट्रेनों को प्लेटफार्म पर लिया गया। वहीं महानगरी का प्लेटफार्म बदलने के चलते यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।
लेटलतीफ ी से बेहाल यात्रियों को कैंट स्टेशन पर दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। रविवार को प्लेटफ ार्म के इंतजार में लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस और गोरखपुर एक्सप्रेस को आउटर में घंटों रोक दिया गया। यात्रियों ने इस पर गहरी नाराजगी जताई। इनमें डेढ़ बजे पहुंचने वाली लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा दो बजे तक प्लेटफ ार्म पर प्लेस नहीं हुई। वहीं दिन में 12:55 पर आने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस घंटो आउटर में खड़ी रही। मंडुवाडीह से चलकर लोकमान्य तिलक को जाने वाली सुपरफ ास्ट का प्लेटफ ार्म दो था। इसे अचानक बदल कर एक नंबर कर दिया गया। इसके चलते यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति देखने को मिली। कई यात्री शार्ट कट के चलते ट्रैक पार करते देखे गए।