फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त व आईजी ने जेल में मारा छापा, बड़ी कमी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। आयुक्त एमएम लाल व आईजी प्रेेम प्रकाश ने बुधवार की दोपहर जिला कारागार में औचक छापा मारा। छापेमारी के दौरान तनहाई में बंद चल रहे शातिर बदमाश त्रिभुवन सिंह व निलंबित एआरटीओ बाहर टहलते मिले तो भड़क गए। यहीं नहीं त्रिभुवन सिंह को एक निजी व्यक्ति द्वारा खाना लेकर जाते देख प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जेलर को आम बंदियों की तरह त्रिभुवन को रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा बैरकों से ब्लेड भी बरामद हुए। जेल में लापरवाही देख आयुक्त व आईजी ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि दोबारा इस तरह का व्यवस्था पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि किसी ने आयुक्त एमएम लाल से शिकायत किया था कि जिला जेल में बंद चल रहे कुछ शातिर अपराधियों को सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। यही नहीं तनहाई बैरक में बंद होने के बावजूद बंदी आराम से जीवन बिता रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेेते हुए आयुक्त ने आईजी से बात करते हुए जेल में छापा मारने का निर्णय लिया। दोनों अधिकारी प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय, एडीएम विजय बहादुर, एसडीएम सदर अविनाश कुमार, सीओ सदर बृजेश कुमार, सीओ नगर संजय सिंह, कटरा कोतवाल श्रीकांत राय व शहर कोतवाल रमेश यादव समेत करीब दौ सौ पुलिसकर्मियों के साथ बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे अचानक जेल पर धमक पड़े। अंदर दाखिल होते ही सीधे तनहाई बैरक में पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। पूछताछ करने पर बताया गया कि इसमें शातिर अपराधी त्रिभुवन सिंह, निलंबित एआरटीओ आरएस यादव समेत कुछ अन्य शातिर अपराधी बंद चल रहे हैं, लेकिन इस समय उसने मिलने उनके मुलाकाती आए हुए हैं इसलिए उनको बाहर निकाला गया है। निरीक्षण के दौरान बाहर से एक व्यक्ति द्वारा त्रिभुवन के लिए खाना लाते दसेख प्रभारी पुलिस अधीक्षक भड़क गए। पूछताछ करने पर त्रिभुवन ने बताया कि उसको बाहर से खाना लाने के लिए कोर्ट ने आदेश दिया है। इस पर उन्होंने कागजात की जांच की। कहा कि इसमें केवल खाना लाने की बात लिखी गई है यह नही लिखा गया है कि कोई तुमको खाना लाकर खिलाएगा। इसके अलावा अन्य बैरकों का निरीक्षण करने पर कुछ ब्लेड मिले। जिसपर कड़ी नाराजगी जताई गई। इस दौरान जेल अधीक्षक अनिल राय, डिप्टी जेलर आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें