फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर दुकान से नकदी और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला शांतिनगर निवासी राहुल जैन पुत्र सुनील जैन की शुगर मिल रोड पर कांफेक्शनरी की दुकान है। बुधवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचा, तो शटर के ताले टूटे मिले। राहुल की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। राहुल ने बताया कि उसकी दुकान से 25 हजार रुपये नकदी, कुरकुरे की 102 पेटी और चिप्स की 30 पेटी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है।
विज्ञापन


शातिर ने महिला से की ठगी
शामली। मोहल्ला रेलपार निवासी बाला देवी बुधवार दोपहर सीएचसी में आई थी। इसी दौरान साधू के वेश में एक व्यक्ति ने उसको अपनी बातों में उलझा लिया। बाला से कुंडल उतरवाए और बोला कि जादू से इन्हें डबल कर दूंगा। इसके बाद उसने महिला के ऊपर पाउडर डाल दिया, जिसके बाद कुंडल लेकर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित महिला ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें