पहड़िया स्थित संजय नगर कॉलोनी निवासी बैंक मैनेजर प्यारे मोहन शुक्ला का बंद पड़ा घर में घुसे चोर नगदी सहित साढ़े चार लाख से अधिक के जेवरात और अन्य सामान समेेट ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर गुरुवार की रात घर लौटे प्यारे मोहन शुक्ला ने घटना की जानकारी कैंट पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि वे अपने पिता की तेरही में शामिल होने के लिए गोरखपुर स्थित पैतृक आवास गए थे।
जिला सहकारी बैंक चौबेपुर के प्रबंधक प्यारे मोहन शुक्ला संजय नगर कॉलोनी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि पिता की तेरही में शामिल होने के लिए वे बीते रविवार को गोरखपुर गए थे। गुरुवार की सुबह पड़ोसियों से सूचना मिली कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। रात में वे घर आए तो देखे कि आलमारी का ताला टूटा हुआ है। इसके साथ 80 हजार रुपये, तीन लाख रुपये मूल्य से ज्यादा के जेवरात, एलईडी टीवी, एलआईसी और बैंक के जरूरी कागजात हैं। कैंट पुलिस मौका मुआयना तक ही सीमित रही।