फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईओसीएल कराएगा डीजल की होम डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड(आईओसीएल) ने पूर्वांचल में डीजल की होम डिलीवरी की शुरुआत की है। कंपनी ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत जौनपुर में इसकी शुरुआत गुरुवार शाम से कर दी। जल्द ही कार्पोरेशन की ओर से वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों में अब लोगों की मांग के अनुसार घर के चौखट के साथ खेत खलिहानों तक डीजल की आपूर्ति करेगा। वाराणसी में आयोजित एक समारोह में कंपनी के कार्यकारी निदेशक संजीव कुमार जैन व इंडस टावर के मुख्य अधिशासी अधिकारी बिमल दयाल ने योजना की शुरुआत की।
विज्ञापन

इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि देश भर में प्रतिदिन हजारों लोग पेट्रोल पंप पर डीजल लेते हैं। इससे समय लगने के साथ ही उन्हें ट्रैफिक की समस्या से जूझना पड़ता है। अब डीजल की होम डिलीवरी सुविधा से इससे मुक्ति मिल जाएगी। वाराणसी के 150 से अधिक पेट्रोल पंप संचालकों से योजना को लेकर अहम सुझाव भी मांगे गए थे और अब तैयारी पूरी होने के बाद योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा हैं। अधिकारियों ने बताया कि ईंधन की होम डिलीवरी के लिए उपभोक्ता से अतिरिक्त शुल्क भी लिया जाएगा। कहा कि पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन से मंजूरी मिलने के बाद सेवा शुरू हो रही है। अभी इसे प्रायोगिक आधार पर शुरू किया गया है और जल्द ही पेट्रोल की भी होम डिलीवरी शुरू होगी। पहले डीजल के साथ पेट्रोल की भी होम डिलिवरी की योजना थी, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते पेट्रोल की घर तक डिलीवरी की योजना फिलहाल विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें