फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। कपसेठी थाना अंतर्गत कालिका धाम स्थित वरुणा पुल पर सोमवार की दोपहर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार कौशलेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह (45) की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

बड़ागांव थाना के विराव गांव निवासी पिंटू सिंह कपसेठी बाजार से सामान लेकर बाइक से घर जा रहे थे। कालिका धाम स्थित वरुणा पुल पर पीछे से एक बोलेरो पिंटू की बाइक पर जोरदार टक्कर मारते हुए तेजी से निकल गई। गंभीर रूप से घायल पिंटू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि पिंटू सिंह तीन बच्चों के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें