फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय पर बन रहे गर्म खिचड़ी में गिरी बच्ची, झुलसी0-CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के शेर गांव के प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार दोपहर मिड-डे मील के लिए बनी खिचड़ी के भगाने में मासूम गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद बीएसए समेत अन्य अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर मासूम का हाल जाना। शेर गांव निवासी ओम प्रकाश पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय की चार वर्षीय पुत्री रागिनी कक्षा शिशु में पढ़ती है। शनिवार की सुबह रागिनी स्कूल गई। घरवालों के मुताबिक स्कूल परिसर में मध्याह्न भोजन में खिचड़ी बन गया था। खाना बनने के बाद खिचड़ी को भगोना में रखा गया था। भगोना में ढक्कन नहीं लगाया गया। इसी बीच मासूम रागिनी गर्म खिचड़ी में गिर गई। जिससे गंभीर रूप से झुलस गई। आरोप है कि झुलसी मासूम को स्कूल के लोगों ने कपड़ा उतार कर परिसर से बाहर कर दिया। स्कूल के बाहर छटपटा रही मासूम को आसपास के लोगों ने घर पहुंचाया। घरवाले झुलसी मासूम को निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए भेज दिया, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि इस पूरे मामले की रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी से मांगी गई है। प्रथम दृष्टया में हेड मास्टर और सहायक अध्यापक की लापरवाही सामने आ रही है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें