फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Sat, 16 Dec 2017 11:17 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
कनकुआ (महोबा)। थाना महोबकंठ के ग्राम कौनिया में चार दिन पहले कुएं में ग्रामीण का शव मिला था। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि थाना महोबकंठ के ग्राम कोहनिया निवासी घासीराम कुशवाहा (32) पुत्र बच्चू कुशवाहा 11 दिसंबर को घर से निकला था। 12 दिसंबर को उसका शव दूसरे गांव मड़वारी में कुएं से बरामद हुआ था। मृतक के शरीर में चोटों के निशान होने पर पत्नी हीरा ने तीन लोगों के खिलाफ पति की हत्या की तहरीर दी थी
। तहरीर के बाद पुलिस ने जांच कर ग्राम मड़वारी के ठाकुरदास, राकेश व अप्पू उर्फ भागीरथ के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष महोबकंठ दिलीप मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें