फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.30 लाख रुपये और जेवर के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अंधरापुल चौराहा के समीप से रविवार को मुंबई पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने चोरी के 5,30,000 रुपये, सोने की दो अंगूठी व एक चेन और एक मोबाइल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आया आरोपी स्माईल इसाक शेख मूल रूप से चंदौली जिले के महाबलपुर दुलहीपुर का रहने वाला है और फिलहाल मुंबई के अंधेरी ईस्ट की झोपड़पट्टी में रह रहा था। स्माईल मुंबई से चुराए हुए रुपये और जेवर लेकर दुलहीपुर में रहने वाली अपनी बहन के यहां छुपाने जा रहा था लेकिन पकड़ा गया।
विज्ञापन

एसटीएफ की वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 21 मार्च को मुंबई के साकीनाका क्षेत्र में चोरी हुई थी। प्रकरण में स्माईल की तलाश की जा रही थी, लेकिन वो बनारस भाग आया था और अपनी बहन के घर जाने की तैयारी में था। इस बीच मुंबई पुलिस ने एसटीएफ से स्माईल की गिरफ्तारी के लिए संपर्क किया तो एसआई आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर से सूचना मिली कि स्माईल अंधरापुल चौराहा पर मौजूद है तो दोपहर एक बजे के लगभग एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस स्माईल को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले जाएगी। स्माईल बीते 10 साल से वो मुंबई के साकीनाका और आसपास के क्षेत्र में चोरी करता चला आ रहा है। किसी भी तरह का लॉक खोलने में वो माहिर है। हाल ही में वो आर्थर रोड जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें