घनश्यामपुर/ जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही गांव के समीप एक महिला ने गुरुवार की शाम अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
गुरुवार की शाम सात बजे रक्सौल से दिल्ली की तरफ जा रही 14007 सदभावना एक्सप्रेस जैसे ही भलुआही स्थिति क्रासिंग के पास पहुंची थी कि वहां पहले से मौजूद अज्ञात महिला (25) ने दो मासूम बच्चों (4) एवं (3)वर्ष के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। स्टेशन अधीक्षक परमेश्वर कुमार ने जीआरपी जौनपुर एवं आरपीएफ एवं यातायात निरीक्षक रेलवे सुल्तानपुर को सूचना दे दी थी।