फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ मारपीट, व लूट का केस 19-49-41

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बघनरी गांव में ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित चार लोगो के खिलाफ मारपीट, लूट और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बघनरी गांव मे बुधवार को एक पंचायत के दौरान ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच विवाद हो गया था। पूर्व प्रधान रमेश गौतम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पंचायत से वापस जाते समय पल्टूपुर गांव के पास ग्राम प्रधान समेत चार लोगों ने उन्हें रोक कर मारा पीटा और उनके पास से 11हजार रुपेय व सोने की चेन छीन लिए थे। पुलिस ने ग्राम प्रधान कमलेश सिंह, सुशील सिंह, भरत सिंह, एवं सच्चे सिंह के खिलाफ धारा 323 504 394 एसी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्राम प्रधान का आरोप है कि मारपीट दोनों तरफ से हुई थी लेकिन पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें