फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता को जलाने की कोशिश-MIRZAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने सोमवार को सिटी कोतवाली क्षेत्र के फतहां स्थित पावर कारपोरेशन के कार्यालय में अवर अभियंता के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की। उन पर केरोसिन उड़ेल कर जलाने की कोशिश की। मामले में अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान, उसके भाई और पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया। अवर अभियंता संघ ने 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में अवर अभियंता विनय बिंद ने आरोप लगाया है कि ककरहा गांव के प्रधान संजय दूबे के साथ उनके लड़के और भाई ने उनके साथ मारपीट की। बताया कि सुबह जब वह अक्सौली उपकेंद्र पर गए तो भीड़ थी। इस पर वह फतहां स्थित खंड कार्यालय चले आए। लेकिन ये लोग वहां भी पहुंच गए। यह देखकर वह अधिशासी अधिकारी खंड द्वितीय के कक्ष में चले गए। उनका आरोप है कि आरोपी वहां भी पहुंच गए और उनके साथ हाथापाई और तोड़फोड़ की। उन पर केरोसिन उड़ेल कर जलाने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने प्रधान संजय दुबे, प्रधान के भाई और पुत्र के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस पूरे प्रकरण की रिकार्डिंग सीसी कैमरे में दर्ज है। अधिशासी अभियंता कक्ष में सीसी कैमरा लगा हुआ है। उसका फुटेज देखा जा रहा है। उधर, अवर अभियंता संघ के अध्यक्ष अभय सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव ने कहा कि यदि जन सेवक के साथ मारपीट होगी तो वे काम कैसे कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें