फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े प्रतिष्ठानों से 58.50 लाख वसूला गृहकर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को शहर भर में व्यापक स्तर पर वसूली अभियान चलाया। चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले लक्ष्य पूरा करने के लिए निगम के अधिकारियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। अभियान के दौरान 58.50 लाख की वसूली की गई। वरुणापार में खुद संयुक्त नगर आयुक्त व आईएएस अफसर गौरव सोंगरवाल ने मोर्चा संभाला और एक बैंक और होटल से बकाए गृहकर की वसूली कराई। वहीं नगर आयुक्त ने चार जोनल अधिकारियों की सुस्ती पर अल्टीमेटम भी दिया।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन अपने गृहकर के लक्ष्य को पूरा करने के करीब पहुंच गया है। वरुणापार और दशाश्वमेध में सर्वाधिक वसूली की गई है। वरुणापार जोन में जहां 8.50 लाख वसूली की गई, वहीं दशाश्वमेध जोन में 11 लाख वसूली हुई। गौरव सोंगरवाल के नेतृत्व में टीम पूरे दिन शहर के बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व घरों पर गृहकर वसूलने में जुटी रही। भेलूपुर, कोतवाली, दशाश्वमेध और आदमपुर जोन में बकाये गृहकर की वसूली में सुस्त चाल अपनाने पर नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी ने इन चारों ही जोनल अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया है। अगर तीन दिनों में गृहकर वसूली के तय लक्ष्य को पूरा नहीं किया गया तो इन चारों ही जोनल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें