फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की ट्रेनों में एक-एक सीट की मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। होली के बाद दिल्ली पहुंचने के लिए ट्रेन से लेकर बसों की एक-एक सीट को लेकर मारामारी हो रही है। रविवार को वाराणसी और मंडुवाडीह स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं मिल रही थी। शिवगंगा एक्सप्रेस, मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफ ास्ट एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित वाराणसी से गुजरने वाली ट्रेनों की जनरल बोगी भी पूरी तरह भरी हुई थी। इसका असर विशेष परिस्थितियों में जारी होने वाले वीआईपी कोटे पर भी पड़ा। लोग ट्रेन में एक सीट पाने के लिए तमाम तरह का जुगाड़ करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

वहीं कैंट रेलवे स्टेशन के आस-पास मौजूद ट्रैवेल एजेंसियों पर दो से ढाई गुने दाम पर ट्रेन के टिकट धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। उनके पास कंफर्म टिकट की उपलब्धता जहां रेल प्रशासन की सांठ गांठ की ओर इशारा करती है तो वहीं बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित ऐप से टिकटों की बुकिंग होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं जरूरतमंदों को टिकट नहीं उपलब्ध हो पा रहा है। रोडवेज बस में भी यात्रियों को सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। स्कैनिया जैसी बसों में एक दिन पहले ही सारे टिकट ऑनलाइन बिक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें