फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं की छात्रा को वाहन ने कुचला, मौत

Sun, 14 Feb 2016 02:26 AM IST
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कछवा रोड। छतेरी की कक्षा 11 की छात्रा सीता मौर्या को शनिवार की दोपहर कछवा रोड-कपसेठी मार्ग बस स्टैंड के समीप किसी चार पहिया वाहन ने कुचल दिया। सूचना पाकर पहुंचे घरवाले उसे अस्पताल ले जाने लगे तो उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। ताजुब की बात यह रही कि भीड़भाड़ वाला इलाका होने के बावजूद न तो किसी ने दुर्घटना करने वाले वाहन को देखा, न किसी ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया और न ही किसी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



छतेरी निवासी महेंद्र मौर्या की पुत्री सीता चित्रसेनरपुर स्थित एक इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा थी। शनिवार की दोपहर वह किसी काम से छतेरी से कछवा रोड जा रही थी। इसी दौरान कछवा रोड-कपसेठी मार्ग के समीप किसी वाहन ने उसे धक्का मारा और फिर कुचलते हुए निकल गया।


किसी राहगीर की सूचना पर सीता के घर वाले मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए बनारस ले जाने लगे तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, दुर्घटना के संबंध में देर शाम तक मिर्जामुराद पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें