फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद से कुल्हाड़ी से सास को मार डाला-AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के निगाई गांव के गईया बथान टोला में गुरुवार की रात दामाद ने कुल्हाड़ी से सास की गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची कोन पुलिस ने शीलवंती (55) केे शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा। शुक्रवार की देर शाम एसपी आरपी सिंह और ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। मृतका की बेटी सुनीता की तहरीर पर दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पूर्व बथान टोला की रहने वाली शीलवंती देवी ने अपनी बेटी सुनीता की शादी झारखंड के खरौधी थाना क्षेत्र के कोसलिबार निवासी विजय के साथ की थी। लगभग एक माह से विजय अपनी ससुराल में आकर रह रहा था। अक्सर किसी न किसी बात को लेकर वह पत्नी को मारता-पीटता था। सुनीता की मां को यह नागवार गुजरता था। गुरुवार की देर रात किसी बात को लेकर दंपती में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। शीलवंती देवी ने बीच बचाव किया। रात में सास सोने चली गई। इसी बीच विजय ने कुल्हाड़ी से सास के गर्दन पर वार कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह सुनीता मां को जगाने गई तो वह चारपाई पर खून से लथपथ पड़ी थी। शोरगुल सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एसपी आरपी सिंह ने कहा कि मृतका की बेटी सुनीता की तहरीर पर उसके पति विजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें