सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) कार्यालय से शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। नगर के विभिन्न रास्तों से मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। कार्यकर्ता दिनेश के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारी को राज्यपाल के नाम मांगपत्र सौंपा। कहा कि चंदौली में माले कार्यकर्ता दिनेश मौर्य की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उनको संरक्षण दे रही है। कहा कि दलितों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों और राजनैतिक कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद किया जाय। पूरे प्रदेश में शासक दल के समर्थक, माफिया और अपराधी तांडव कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन मूूकदर्शक बना हुआ है। जिला सचिव ओमप्रकाश सिंह, राजदेव सिंह गोड़, कल्लू पटेल, प्रेम शंकर भारती, कमली, जुबैदा खातून, नाजमा खातून आदि मौजूद रही।