फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी से जेल में मिलने वालों पर नजर, कट्टा के करीबियों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चौकाघाट में कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह प्रिंस सहित दो लोगों की हत्या के मामले में उन लोगों को भी खंगाला जा रहा है जो अभिषेक सिंह हनी के जिला जेल में बंद रहने के दौरान उससे मुलाकात करने आते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार विवेक सिंह कट्टा के साथ अक्सर देखा जाने वाला रवि सिंह भी जेल में हनी से मिलने आता था। इसके साथ ही पुलिस अभिषेक सिंह प्रिंस के घर में मारे गए भभुआ निवासी मोहम्मद आसिफ के भाई और कट्टा की करीबी का कनेक्शन भी खंगाल रही है। इस बीच पुलिस की अलग-अलग टीमें पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों से लेकर बिहार तक शूटरों और साजिशकर्ताओं की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

बीते 28 अगस्त को मकबूल आलम रोड निवासी अभिषेक सिंह प्रिंस सहित दो लोगों की चौकाघाट में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान प्रिंस का एक साथी घायल हो गया था। वाराणसी, जौनपुर और चंदौली की आठ पुलिस टीमें तफ्तीश शुरू की तो अब तक 113 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। वहीं, इस बीच यह भी सामने आया कि वारदात से दो दिन पहले बाबतपुर के एक रेस्टोरेंट में पार्टी हुई थी। बताया जा रहा है कि यहां पुलिसकर्मियों और कुछ अन्य लोगों की मौजूदगी में कुछ देर के लिए विवेक सिंह कट्टा भी आया था। इसके मद्देनजर सीओ चेतगंज अनिल कुमार ने रेस्टोरेंट प्रबंधन, स्टाफ और पार्टी में शामिल पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किया। सीओ चेतगंज के अनुसार वह अधिकतम दो दिन में अपनी रिपोर्ट एसएसपी को दे देंगे। उधर, एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि तफ्तीश में टीमें लगी हुई हैं। साजिशकर्ता, शूटर और वारदात से जुड़े सभी आरोपियों को ठोस साक्ष्य के आधार पर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें