फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में मामूली विवाद में बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 13 Oct 2019 01:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गोली लगने से घायल फहीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मामूली विवाद को लेकर चौक थाना क्षेत्र के बड़ी पियरी इलाके में बदमाशों ने शनिवार की रात दो लोगों को गोली मार दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एक घायल को मंडलीय अस्पताल और दूसरे को मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बड़ी पियरी में किराए के मकान में रहने वाला सैफ (25) ऑटो चालक है। वह कहीं से वापस लौट रहा था कि किसी बात को लेकर बड़ी पियरी में ही तीन लोगों से कहासुनी हो गई। इसी बीच बदमाशों ने सैफ पर गोली चला दी।

विज्ञापन


सैफ के पेट में गोली लगी तो वहीं मौके से गुजर रहे फहीम(25) के बाएं हाथ में गोली लग गई। हक्काक टोला का रहने वाला है और इसकी दालमंडी में मोबाइल की दुकान है। गोली चलते ही क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। गोली लगने के बाद सैफ और फहीम लहूलुहान होकर गिर गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सैफ को सिंह मेडिकल तो फहीम को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में फहीम को बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पाकर सिंह मेडिकल पहुंचे एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि घायलों ने गोली मारने वाले तीन युवकों की शिनाख्त कर ली है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दो आरोपियों पर गैंगेस्टर लगने के साथ ही छिनैती सहित कई मुकदमे दर्ज हैं और एक आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर वापस आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें