फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

697 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
--सभी केंद्र---
विज्ञापन

--प्रयागराज के विशेष ध्यानार्थ--
---फोटो---
697 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
- ओडिशा से लाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बेचते थे
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। ओडिशा से गांजा लाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सोमवार को एसटीएफ और नारकोटिक्स ब्यूरो की संयुक्त टीम ने रोहनिया में गिरफ्तार किया। दोनों के पास से बरामद कंटेनर से 697 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल और 1500 रुपये बरामद हुए हैं। उनकी पहचान बिहार के वैशाली जिले के बिद्दूपुर थाना के मथुरा के लल्लन सिंह और अजीत कुमार यादव के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि ओडिशा से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरोह गांजा की खेप लेकर प्रयागराज जाने वाला है। एसटीएफ की वाराणसी इकाई के डीएसपी विनोद सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने रोहनिया में घेरेबंदी कर प्रयागराज जा रहे कंटेनर को रुकवाया। तलाशी में उसके भीतर से गांजा की खेप बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बरामद कंटेनर पटना निवासी कृष्णदेव राय का है। कृष्णदेव ने उन्हें ओडिशा के जिला गंजाम भेजा था। कहा था कि कंटेनर लेकर प्रयागराज जाओ और गांजा किसे देना है, यह वहां जाने पर पता लगेगा। गांजा पहुंचाने के लिए प्रति चक्कर उन्हें 20 हजार रुपये मिलते थे। डीएसपी विनोद सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें