सभी बदमाशों की तलाश जारी है। झुन्ना गुरुवार की रात से शुक्रवार को दिन भर कहां रहा और कहां गया, इस संबंध में टुनटुन से पूछताछ की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि टुनटुन की गिरफ्तारी में क्राइम ब्रांच प्रभारी, इंस्पेक्टर कैंट व सारनाथ के अलावा एसआई नागेश सिंह व प्रदीप यादव, सुमंत, पुनदेव, घनश्याम, रामभवन, सुरेंद्र, कुलदीप, चंद्रसेन, रामबाबू, विवेकमणि, रामानंद और सुनील शामिल रहे।