फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरहुआ। फेसबुक के जरिए दोस्ती कर छात्रा को मेरठ के युवक ने अगवा कर लिया और 27 दिन तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की शिनाख्त मेरठ के मेडिकल कॉलेज के पास शिव शक्ति विहार (गढ़ रोड) निवासी नितिन कुमार गुप्ता के तौर पर हुई है। गुरुवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बड़ागांव क्षेत्र की 16 वर्षीय छात्रा 17 अगस्त को लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा तो परिजनों ने बड़ागांव थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष बड़ागांव संजय कुमार सिंह के अनुसार, तफ्तीश में सामने आया कि आरोपी नितिन और छात्रा की फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई। इसके बाद नितिन बाबतपुर आया और छात्रा को अपने पास बुलाया। नितिन के बहकावे में आकर छात्रा उसके पास गई तो वह उसे लेकर मेरठ और फिर हरियाणा चला गया। इस दौरान नितिन ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता रहा। सर्विलांस की मदद से सुरागकशी कर छात्रा का पता लगाया गया और उसे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें