सोमवार की भोर में गुमटी खोलने आया तो पता लगा कि चोर ऊपर का पल्ला चाड़ कर लगभग 10 हजार रुपये का गुटका, सिगरेट, ब्रेड और अन्य खाद्य सामग्रियां चुरा ले गए हैं। इस संबंध में लंका थाने में सूचना देने पर दरोगा शेषनाथ गौड़ और सिपाही संजय कुमार मौका मुआयना करने आए।
पुलिसकर्मियों ने कहा कि अगर चोरी की शिकायत अफसरों से की तो दुकान बंद करा देंगे और अगल-बगल की दुकानों का चालान भी काटा जाएगा। 10 हजार रुपये की चपत लगने से दुखी संतोष ने कहा कि भला यह कौन सी बात हुई। नुकसान हमारा हुआ और हमें ही धमकाया भी जा रहा है। क्या गरीब आदमी को मेहनत से कमाने-खाने का अधिकार नहीं है। उधर, स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि समीप की ही एक अन्य गुमटी में भी चार दिन पहले चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस का व्यवहार देख और समझ कर कोई कुछ कहने की हिम्मत नहीं कर पाया।