फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: शिवदासपुर रेड लाइट एरिया में महिला की गला दबाकर हत्या, घर से गायब है गोद ली हुई बेटी और दामाद

Wed, 24 Mar 2021 01:20 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद स्थित मंडुवाडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर रेड लाइट एरिया में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की देर रात उसका शव दरी में लपेट कर रस्सी से बंधा हुआ मिला। मंडुवाडीह थाने की पुलिस के अनुसार, मौके से महिला की गोद ली हुई बेटी और दामाद गायब हैं, दोनों की तलाश की जा रही है। वारदात की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


मंडुवाडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर स्थित रेड लाइट एरिया निवासी शेख मुख्तियार की पत्नी लालता देवी (48) अपनी गोद ली हुई बेटी और दामाद के साथ रहती थी। मंगलवार की देर रात बिहार के कैमूर भभुआ से आए हुए लालसा देवी के भाई विजय कुमार ने घर का दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। किसी तरह से दरवाजा खोल कर विजय अंदर घुसा तो उसकी बहन उसे नहीं दिखी।

विज्ञापन

इस पर वह घर के पीछे की ओर गया तो खाली जमीन में लालता देवी का शव दरी में लपेट कर रस्सी से बंधा हुआ मिला। विजय की सूचना के आधार पर मंडुवाडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। इस संबंध में एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि महिला के साथ रहने वाली उसकी गोद ली हुई बेटी और दामाद घर से गायब हैं। इस वजह से वह दोनों शक के दायरे में हैं। तफ्तीश की जा रही है। फिलहाल महिला के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें