गंभीर रूप से घायल राजेंद्र ने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उसे पीटकर और खंभे से लड़ा कर मारा गया है। आरोपी नीरज सोनकर को परिजन व ग्रामीण पकड़ लिए और पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना पर स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश तिवारी पहुंच गए। आरोपी नीरज को पकड़ कर थाने ले जाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक राजेंद्र के दो पुत्र संदीप, प्रदीप और तीन पुत्रियां ममता, सैलजा व जूही हैं। शैलजा की शादी तय है जिसकी तैयारी चल रही थी। राजेंद्र के पुत्र ने बताया कि वह अक्सर शराब पीकर गाली गलौज करते थे। गाली गलौज में मारपीट हुई जिसमें उनके पिता के सिर में गंभीर चोटें आईं और मौत हो गई। आरोप लगाया कि नीरज सोनकर ने हाथ से पीटकर और खंभे से लड़ा कर हत्या की है।
इस संदर्भ में चौकी प्रभारी लाटघाट ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मृतक राजेंद्र के पुत्र प्रदीप पटेल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्यारोपी नीरज सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।