फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात का सिर काटकर महिला अस्पताल में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में रविवार रात एक नवजात बच्चे का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्चे का सिर काट के किसने फेंका और क्यों फेंका है, इसकी जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को ऐसा करने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में रोजाना की तरह मरीज और उनके परिजन रात में वार्ड के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति की नजर नए ऑपरेशन थिएटर के बाहर आरओ सिस्टम के पास सड़क पर पड़ी, जहां एक बच्चे का कटा सिर पड़ा था। इसकी सूचना अस्पताल में भर्ती मरीजों और परिजनों को मिली तो हड़कंप मच गया। सब अपने-अपने बच्चे को देखने वार्ड की ओर दौड़े। लोगों से जानकारी मिलने के बाद डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम सभी वार्डों में भर्ती बच्चों के बारे में जानकारी करने में जुट गई। थोड़ी देर बाद पता चला कि अस्पताल में भर्ती सभी बच्चे अपनी मां के साथ बेड पर हैं। बच्चे का कटा सिर किसने फेंका और क्यों फेका, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अस्पताल के कर्मचारियों ने परिसर में जगह-जगह तलाश की लेकिन केवल कटा सिर ही मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें