फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी व्यापारी से मारपीट कर बदमाशों ने लूटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा थाना अंतर्गत मलदहिया चौराहा के समीप रविवार की भोर साड़ी व्यापारी आसिफ अहमद से सरेराह मारपीट कर बदमाशों ने उनकी सोने की चेन लूट ली। प्रकरण को लेकर आसिफ अहमद की तहरीर पर सिगरा थाने में विशाल सिंह और अन्य अज्ञात के खिलाफ लूट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने प्रकरण को शराब के नशे में हुई मारपीट बताया।
विज्ञापन

भेलूपुर थाना अंतर्गत गौरीगंज निवासी साड़ी व्यापारी आसिफ अहमद के अनुसार वो अपने दोस्त हर्षित खान चंदानी और मोहित खेमानी के साथ एक जगह आयोजित पार्टी में गए थे। भोर में 3:45 बजे के लगभग तीनों लोग कार से मलदहिया चौराहा पर आए। आसिफ ने बताया कि वह मलदहिया चौराहा स्थित एक रेस्टारेंट के बाहर खड़ी अपनी बाइक लेने जा रहे थे।
इसी दौरान अकारण ही विशाल सिंह सहित सात-आठ अन्य लोगों ने उनसे मारपीट कर उनकी 20 ग्राम वजन की सोने की चेन लूट ली। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए सभी भाग निकले। इस संबंध में सिगरा इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि शराब पीने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें