फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर चल रही थी थानेदारों की क्लास, उधर उचक्कागीरी और छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एडीजी जोन बृज भूषण बुधवार की रात पुलिस लाइन में जिले के थानेदारों और पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण का पाठ पढ़ा रहे थे। इसी बीच उचक्कों ने भेलूपुर क्षेत्र में व्यापारी के शोरूम के सामने खड़ी कार का शीशा तोड़ कर नगदी और लैपटॉप उड़ा दिया। वहीं, बड़ागांव क्षेत्र में बदमाशों ने मंदिर जा रहे युवक का मोबाइल छीन लिया। सरेराह हुई दोनों वारदातों से पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आई।
विज्ञापन

भेलूपुर थाना अंतर्गत विजया चौराहा के समीप साड़ी शोरूम के अधिष्ठाता जय चंदानी की कार उनके प्रतिष्ठान के सामने खड़ी थी। सीसी कैमरे में कैद घटनाक्रम के अनुसार पांच-छह लोग कार के पास आकर खड़े हुए। इसके बाद पैकेट खोल कर एक ने सेंधा नमक अपने मुंह में डाला और कार के शीशे पर थूक दिया। शीशा चटकने के बाद उसे कोहनी से तोड़ कर कार के अंदर रखा लैपटॉप और पर्स में रखे लगभग सात हजार रुपये लेकर उचक्के भाग निकले। व्यापारी घर जाने के लिए शोरूम से बाहर आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
उधर, बड़ागांव थाना अंतर्गत चक्का गांव के समीप घर से पैदल ही मंदिर दर्शन करने जा रहे प्रिंस चौबे का मोबाइल छीन कर बाइक सवार बदमाश हरहुआ की ओर भाग निकले। भुक्तभोगी ने अपने दोस्त के मोबाइल से सौ नंबर पर कॉल किया तो पुलिस आई और पूछताछ की खानापूर्ति कर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें