फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने काशी में किया नाैकायन, बाबा विश्वनाथ का दर्शन; देखी गंगा आरती

Wed, 22 Apr 2026 11:31 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: भारतीय ऑल राउंडर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद व उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने मंगलवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद करीब 40 मिनट तक कॉरिडोर घूमकर देखा और लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। 
विज्ञापन
काशी में क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में मंगलवार को भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर श्रद्धा प्रकट की। दोनों ने सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया, जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना की। मंदिर में दर्शन के बाद दोनों ने करीब 40 मिनट तक काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया और वहां मौजूद श्रद्धालुओं के साथ बातचीत करने के साथ ही तस्वीरें भी खिंचवाईं।

विज्ञापन


इसके बाद रिंकू सिंह और प्रिया सरोज गंगा तट की ओर रवाना हुए। वे नाव से दशाश्वमेध घाट पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान दोनों ने गंगा आरती की भव्यता को करीब से देखा। सात अर्चकों द्वारा एक साथ की जाने वाली विहंगम गंगा आरती ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। घाट पर मौजूद लोगों ने भी इस दौरान उन्हें देखने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्साह दिखाया।

विज्ञापन

गंगा आरती भी देखी

गंगा सेवा से जुड़े लोगों ने भी इस अवसर पर दोनों का सम्मान किया। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने उन्हें अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।

बताया जा रहा है कि वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का रिश्ता जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है। इसी सिलसिले में दोनों काशी पहुंचे हैं और यहां संभावित शादी की तैयारियों का भी जायजा लिया।

इससे पहले, वाराणसी पहुंचने पर प्रिया सरोज ने बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रिंकू सिंह का स्वागत किया था। दोनों के एक साथ काशी आगमन और धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन को लेकर शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें