फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारियों को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
उदय प्रताप कॉलेज के मैदान पर रविवार को अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों के बीच 20-20 क्रिकेट मैच खेला गया। मैत्री पूर्ण मैच में अधिवक्ताओं की टीम ने न्यायिक अधिकारियों को हराया।
विज्ञापन

दी बनारस बार एसोसिएशन और दी सेंट्रल बार एसोसिएशन व विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए न्यायिक अधिकारियों की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिवक्ताओं की टीम ने 10 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश रहे और विजेता टीम के कप्तान वरुण प्रताप सिंह और उपविजेता टीम को ट्राफी व खिलाड़ियों को मेडल दिया। इस दौरान हरिशंकर सिंह, मोहन यादव, धीरेंद्र नाथ शर्मा, अश्वनी राय, प्राचार्य रंजन मिश्रा, जय प्रकाश सिंह, संजय दाढ़ी, ओम त्रिपाठी, विवेक सिंह, प्रभा शंकर मिश्र आशीष शक्ति तिवारी, जयश्री पाठक, प्रतिमा पांडेय, मिथिलेश श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें