फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयप्रभा सेतु के पिलर में दरार, फिर भी ओवरलोड ट्रकों का आवागमन जारी, हादसे को दे रहा दावत

Tue, 31 Dec 2019 06:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सेतु के पिलर में आई दरार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आखिरकार वही हुआ जिसका डर था। एनएच- 31 पर जिले में यूपी-बिहार को जोड़ने वाला इकलौता सुरक्षित बचा बलिया जिले के जयप्रकाश नगर में जयप्रभा सेतु के पाए में भी दरार आ ही गई। मंगलवार को दरार पर आसपास के मछुआरों की नजर पड़ी तो उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


हालांकि अभी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे पुल पर ओवरलोड ट्रकों का आवागमन जारी है, जो कभी भी हादसे का सबब बन सकता है। विभागीय सूत्रों के अनुसार एनएचएआई के टेक्निकल हेड वाईपी सिंह वाराणसी से मौके के लिए रवाना हो गए हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही विभाग पुल से वाहनों के आवागमन को लेकर निर्णय लेगा।

बताते चलें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर उत्तर प्रदेश से बिहार राज्य को जोड़ने के लिए घाघरा नदी पर जयप्रभा सेतु स्थित है। इस पर करीब तीन वर्षों से ओवरलोड ट्रकों का आवागमन हो रहा है। ट्रकों के अलावा लगभग रोज इससे एक हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इससे सेतु पर कई गड्ढे हो गए हैं और सरिया आदि भी नजर आने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहन गुजरते समय तीन पाए के ज्वाइंट पर सेतु में तेज कंपन होता है। इसकी मरम्मत के लिए धरना, आमरण अनशन, कई बार चक्का जाम के साथ आत्मदाह तक का प्रयास किया गया। लेकिन कोई फर्क नही पड़ा।

मंगलवार सुबह चरवाहों ने देखा कि सेतु के पाए नंबर-6 के ऊपर दो गार्डर का मुहाना टूट कर करीब एक-एक फुट की दरार के साथ अलग हो गया है। दोनों गार्डर का लगभग एक-एक फुट का सिरा ही सेतु के पाया पर टिका है। साथ ही पाए नंबर-1 और दो के बीच के गार्डर में दो स्थानों पर दरार स्पष्ट दिख रही है। यदि गार्डर टूट कर गिरा तो भयंकर हादसा निश्चित है, इसके साथ ही यूपी और बिहार से सीधा संपर्क टूट जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें