क्राइम मीटिंग में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने थानेदारों को कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना और अतिक्रमण हटाना शीर्ष प्राथमिकता में रखें। जनता की शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हो। आमजन से दुर्व्यवहार की शिकायत न आए। सीयूजी फोन पर आई प्रत्येक कॉल थानेदार हर हाल में रिसीव करें।
रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बना कर चोरी की घटनाओं को रोंके। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी की चेकिंग करें। बैंक और वित्तीय संस्थानों के आसपास भी रोजाना चेकिंग हो। अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर उनकी अवैध संपत्ति जब्त करें। सीएम डैशबोर्ड में वाराणसी को अगले माह टॉप-3 में जगह मिले, ऐसा काम करें। इस माह वाराणसी को सीएम डैशबोर्ड में सातवां स्थान मिला है।