स्वास्थ्य विभाग को 19 जनवरी को 30100 कोविशील्ड की डोज मिली थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 से 31 जनवरी तक विशेष अभियान चलाकर टीके लगवाए गए। इसके बाद भी शासन के निर्देश पर चिह्नित केंद्रों पर टीकाकरण कराया गया।
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग को मिली कोविशील्ड वैक्सीन की 30100 डोज में करीब तीन हजार से अधिक डोज बेकार हो जाएगी। क्योंकि वैक्सीन की वैद्यता दस फरवरी को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग बची वैक्सीन को लेकर असमंजस में हैं कि आखिर इन वैक्सीन का क्या होना है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को 19 जनवरी को 30100 कोविशील्ड की डोज मिली थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 से 31 जनवरी तक विशेष अभियान चलाकर टीके लगवाए गए। इसके बाद भी शासन के निर्देश पर चिह्नित केंद्रों पर टीकाकरण कराया गया। अभी करीब चार हजार वैक्सीन बची है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग असमंजस में हैं।
वैक्सीन की जितनी डोज मिली थी, उसमें करीब दस प्रतिशत डोज बचने की संभावना है। टीकाकरण केंद्रों से वास्तविक आंकड़े मिलने का इंतजार है। दस फरवरी को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। - डॉ. निकुंज कुमार वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी