फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covishield booster dose: तीन हजार से ज्यादा कोविशील्ड की डोज आज हो जाएगी बेकार, क्या है पूरा मामला ?

Fri, 10 Feb 2023 02:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

स्वास्थ्य विभाग को 19 जनवरी को 30100 कोविशील्ड की डोज मिली थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 से 31 जनवरी तक विशेष अभियान चलाकर टीके लगवाए गए। इसके बाद भी शासन के निर्देश पर चिह्नित केंद्रों पर टीकाकरण कराया गया।
विज्ञापन
कोविशील्ड टीके - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग को मिली कोविशील्ड वैक्सीन की 30100 डोज में करीब तीन हजार से अधिक डोज बेकार हो जाएगी। क्योंकि वैक्सीन की वैद्यता दस फरवरी को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग बची वैक्सीन को लेकर असमंजस में हैं कि आखिर इन वैक्सीन का क्या होना है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को 19 जनवरी को 30100 कोविशील्ड की डोज मिली थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 से 31 जनवरी तक विशेष अभियान चलाकर टीके लगवाए गए। इसके बाद भी शासन के निर्देश पर चिह्नित केंद्रों पर टीकाकरण कराया गया। अभी करीब चार हजार वैक्सीन बची है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग असमंजस में हैं। 

वैक्सीन की जितनी डोज मिली थी, उसमें करीब दस प्रतिशत डोज बचने की संभावना है। टीकाकरण केंद्रों से वास्तविक आंकड़े  मिलने का इंतजार है। दस फरवरी को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। - डॉ. निकुंज कुमार वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें