सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि घर हो या बाहर हर जगह कोरोना प्रोटोकॉल को याद रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अस्पतालों, रेलवे, बस स्टेशन और एयरपोर्ट पर जांच के साथ ही अधिक सतर्कता बरतने को कहा गया है।-
आईएमए सचिव डॉ.आरएन सिंह ने कहा कि लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहने की जरूरत है। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने पर मास्क लगाने, दो गज की दूरी का पालन करने से संक्रमण का खतरा कम रहेगा।
एक सप्ताह में मरीजों का आंकड़ा
- 19 जून 18
- 18 जून 24
- 17 जून 17
- 16 जून 14
- 15 जून 11
- 14 जून 12
- 13 जून 6
कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण के बीच बीएचयू के जीव विज्ञानी प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे का कहना है कि पहले कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोगों के शरीर में अब एंटीबॉडी कम होने लग रही है। संक्रमण बढ़ने की एक बड़ी वजह यह है। बताया कि पिछले दिनों कराए गए सीरो सर्विलांस के जो आंकड़े सामने आए हैं, वह भी बेहद चौकाने वाले हैं।
इसके तहत टीका लगवाने वालों के शरीर में 90 दिन यानी तीन महीने में एंटीबॉडी कम हो रही है। ऐसे में संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है। जो लोग पहले से संक्रमित हो चुके हैं, ऐसे लोगों में दुबारा संक्रमण ज्यादा गंभीर नहीं होता है। प्रो. चौबे ने बताया कि देश में अभी ओमिक्रान के वैरियंट बीए.2 व बीए2.38 ही मिले हैं। लोगों को समय से वैक्सीन लेने के साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है। खतरा उसको अधिक है, जिन्होंने वैक्सीन नहीं लिया गया।