फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU के पूर्व निदेशक समेत तीन तलब: नियुक्ति में धांधली का आरोप, बीएचयू रजिस्ट्रार और उनकी पत्नी भी शामिल

Sat, 25 Dec 2021 08:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोर्ट ने सभी को 28 जनवरी के लिए तलब किया है, जिसमें आईआईटी बीएचयू के पूर्व निदेशक, बीएचयू रजिस्ट्रार और उनकी पत्नी भी शामिल हैं। इन पर नियुक्ति में धांधली, कूट रचना, फर्जीवाड़े का आरोप है।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने एक परिवाद पर सुनवाई के बाद बीएचयू के रजिस्ट्रार नीरज त्रिपाठी, उनकी पत्नी उषा त्रिपाठी व आईआईटी बीएचयू के पूर्व निदेशक प्रो. एसएन उपाध्याय को सम्मन जारी किया है। सभी को बतौर आरोपी 28 जनवरी के लिए तलब किया है। अदालत ने रजिस्ट्रार की पत्नी उषा त्रिपाठी की बीएचयू में नियुक्ति कराने के लिए की गई धांधली, कूट रचना व फर्जीवाड़ा को प्रथम दृष्टया सही मानते हुए धोखाधड़ी के तहत यह आदेश दिया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने गुरुवार को परिवाद पर सुनवाई करते हुए आदेश जारी किया, जो आजमगढ़ जिले के देवरी के खुंभा निवासी और अधिवक्ता, आरटीआई कार्यकर्ता हरिकेश बहादुर सिंह की ओर से दाखिल की गई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रकरण में बीते वर्ष भी इन आरोपियों के खिलाफ सम्मन जारी हुआ था, लेकिन खिलाफ सत्र अदालत में निगरानी याचिका दाखिल हो गई थी। जिस पर कोर्ट ने आरोपियों को राहत देते हुए लोवर कोर्ट को बीएचयू द्वारा की गई जांचों को संज्ञान में लेकर फिर से सुनवाई करने का आदेश दिया था। जिस पर वादी एवं परिवादी पक्ष की दलीलें सुनने के बाद विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपियों की तरफ से प्रस्तुत की गई प्रो. डीपी वर्मा व जस्टिस कलीमुल्लाह की जांच रिपोर्टों को सिरे से खारिज कर दिया। गुरुवार को इस मामले में रजिस्ट्रार नीरज त्रिपाठी पर कुछ धाराएं बढ़ाते हुए तीनों आरोपियों को फिर से सम्मन जारी किया। परिवादी की तरफ से अधिवक्तागण संतोष कुमार मौर्य, भूपेंद्र प्रताप सिंह व सत्यम सिंह ने पक्ष रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें