फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapir Case: अखिलेश-ओवैसी के मामले में आज आ सकता है आदेश, ज्ञानवापी के एक और केस में सुनवाई

Wed, 18 Sep 2024 02:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

ज्ञानवापी मामले पर बयानबाजी को लेकर अखिलेश-ओवैसी के मामले में आज आदेश आ सकता है। दोनों नेताओं ने ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाने में गंदगी और शिवलिंग जैसी आकृति को लेकर बयान दिया था। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर जिला जज नवम विनोद कुमार सिंह की अदालत बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और एएआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी मामले में आदेश दे सकती है। ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाने में गंदगी और शिवलिंग जैसी आकृति को लेकर नेताओं की तरफ से दिए गए बयान के मामले में दाखिल निगरानी अर्जी पर बुधवार को आदेश नहीं आ सका। 

विज्ञापन


पिछली तिथि पर सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने आदेश के लिए पत्रावली सुरक्षित रख ली थी। यह निगरानी अर्जी वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय और अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह की ओर से दाखिल की गई है। इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सहित अन्य लोग प्रतिवादी हैं। संवाद

लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के केस की सुनवाई आज
सिविल जज सीनियर डिवीजन फस्ट ट्रैक कोर्ट युगल शंभू की अदालत में बुधवार को ज्ञानवापी से संबंधित वर्ष 1991 के लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वाद की सुनवाई होनी है। संपूर्ण ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कराए जाने की अर्जी पर वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी की ओर से बहस पूरी कर ली गई है। अब इस मामले में प्रतिवादी अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से बहस की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें