फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काशी में बनेगा अमेरिका के लोकप्रिय खेल पिकलबॉल का कोर्ट, इन स्थानों का चयन; गेमिंग जोन में फन एक्टिविटी

Tue, 03 Feb 2026 06:08 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अब भारत में भी पिकलबॉल का क्रेज बढ़ने लगा है। पिकलबॉल को मनोरंजन गतिविधियों की ओर से बढ़ते रुझान से लाभ मिल रहा है। भारत के प्रमुख शहरों में भी इसके 600 से ज्यादा कोर्ट हैं।
विज्ञापन
पिकलबॉल। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका का लोकप्रिय खेल पिकलबॉल अब काशी में भी खेला जाएगा। इसका कोर्ट बनाने के लिए शहर में चार जगहों पर स्थान देखे गए हैं। जहां के गेमिंग जोन में इसे प्रमुखता दी जाएगी। नगर निगम की ओर से इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा। 

विज्ञापन


सिगरा और लालपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम के अलावा नदेसर तालाब और आईपी विजया के पास गेमिंग जोन में कोर्ट बनाने की तैयारी है। इस कोर्ट में कई फन एक्टिविटी भी होंगी जो आम जनता के लिए भी उपलब्ध रहेंगी।

स्पोर्ट्स एंड फिटनेस इंडस्ट्री एसोसिएशन (एसएफआईए) के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका में पिकलबॉल की लोकप्रियता में तीन वर्षों में 223.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। प्रमुख शहरों में आउटडोर पिकलबॉल कोर्ट की संख्या पिछले सात वर्षों में 650 प्रतिशत बढ़ गई है और अमेरिका के 100 सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में इसके 3,000 से ज्यादा कोर्ट हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परंपरागत खेलों की तुलना में भारत में पिकलबॉल की लोकप्रियता का मुख्य कारण इसके सरल नियम, छोटे आकार का कोर्ट और कम उपकरण लागत है। इससे यह सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए सुलभ है। पिकलबॉल को सामुदायिक पार्कों और होटलों सहित विभिन्न स्थानों पर खेला जा सकता है। 

पिकलबॉल टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस के तत्वों को मिलाकर बनाया गया एक लोकप्रिय पैडल खेल है। यह बैडमिंटन के आकार के कोर्ट पर कम ऊंचाई वाले नेट के साथ, ठोस पैडल और छिद्रित प्लास्टिक की गेंद से खेला जाता है। इसे दो (सिंगल्स) या चार (डबल्स) इंडोर या आउटडोर दोनों तरह से खेल सकते हैं।
वर्जनगेमिंग जोन में पिकलबॉल कोर्ट होगा। इसके लिए चार जगहों को देखा गया है। आने वाले दिनों में पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा। - हिमांशु नागपाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें