फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुंबई से लाैटने के दो दिन बाद पति ने पत्नी के साथ खाया जहर, इस वजह से उठाया खाैफनाक कदम; एक की माैत

Mon, 20 Jul 2026 11:44 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News: चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सराय छोटू गांव में पारिवारिक विवाद के बाद दंपती ने कथित रूप से विषाक्त पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू कलह से जुड़ा माना जा रहा है।
विज्ञापन
सपना और अजय की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सराय छोटू गांव में सोमवार को घरेलू विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। विषाक्त पदार्थ खाने से 23 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पति जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सराय छोटू गांव के रामवृक्ष यादव का इकलौता पुत्र अजय यादव (26) वाराणसी के चौबेपुर में रिश्तेदारी में जाया करता था। वहां के सूबेदार यादव की पुत्री सपना से उसकी शादी की बात चली और 2024 में दोनों की शादी हो गई। अजय रोज़गार के सिलसिले में मुंबई में रहकर काम करते हैं। करीब 20 दिन पहले वह काम के लिए मुंबई गए थे और 10 दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे।

परिजनों के अनुसार सोमवार को किसी घरेलू बात को लेकर पत्नी सपना (23) से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के बाद दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद जब दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया लेकिन सपना की हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अजय यादव ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती हैं और उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। थानाध्यक्ष विजय प्रताप ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

गांव में पसरा मातम
सपना की मौत की खबर मिलते ही सराय छोटू गांव में मातम छा गया। घर पर महिलाओं के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। किसी ने भी नहीं सोचा था कि मामूली घरेलू विवाद इतना बड़ा हादसा बन जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें