फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : कोविड प्रोटोकॉल के साथ दो मई को होगी मतगणना, चुनाव आयोग ने मतगणना में लगे कर्मचारियों के लिए भेजी गाइडलाइन

Sat, 24 Apr 2021 10:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोरोना मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने मतगणना में लगे कर्मचारियों को कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरीके से पालन कराने को कहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 2 मई को होने वाली मतगणना के लिए तैयारी चल रही है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने मतगणना में लगे कर्मचारियों को कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरीके से पालन कराने को कहा है। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि आयोग की ओर से भेजी गई गाइडलाइन में कहा गया है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतगणना के लिए सभी टेबल दूर-दूर लगेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य में लगे हर कार्मिक को फेस मास्क लगाना आवश्यक होगा। मतगणना कार्य में नियुक्त प्रत्येक कार्मिक को मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर उसका उपयोग करना होगा। मतगणना के चयनित प्रत्येक स्थल और मतदान केंद्र को उपयोग में लिए जाने से पहले सैनिटाइज करवाया जाए। मतगणना के लिए प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कार्मिकों के प्रस्थान के समय उनका थर्मल स्कैनर से जांच की जाए। सार्वजनिक स्थान पर थूकना और पान, गुटखा-तंबाकू जैसे मादक पदार्थों का सेवन, केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी विधि नियमों के अनुसार दंडनीय होगा। कोविड-19 के संदर्भ में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अंतर्गत सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें