अभिषेक सिंह समेत पांच अभियुक्तों को ओडिशा की टीम ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई। इसके बाद जमानत लेकर बाहर आए अभिषेक सिंह ने फिर से नेटवर्क को सक्रिय किया। साथ ही साझेदार बदल दिए। उसने नकली दवाओं के कारोबार का साझेदार मोहम्मद हसीन और मोनू कुमार समेत अन्य को बनाया।
पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार में नकली दवाएं सप्लाई करने लगा। अभिषेक सिंह को एसटीएफ ने चितईपुर से 18 नवंबर को गिरफ्तार। जबकि हसीन और मोनू कुमार रजपुरा से पकड़ा। जांच एजेंसियां अब इन ठिकानों और सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही हैं।
लाइसेंसी फर्मों से ओडिशा पहुंचाते थे नकली दवाएं
इससे पहले ओडिशा में नकली दवाओं की सप्लाई के मामले में एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने केदारघाट और टड़िया चकबीही क्षेत्र से अभिषेक सिंह समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की चार्जशीट तब इनके पास से 25 लाख की नकली दवाएं, फर्जी बिल, पांच मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद होना दिखाया गया। दो मार्च को सिगरा क्षेत्र से साढ़े सात करोड़ रुपये की नकली दवाएं बरामद की गई थीं। वाराणसी एसटीएफ ने अभिषेक सिंह समेत दो को केदारघाट से पकड़ा। पूछताछ के बाद अन्य तीन की गिरफ्तारी हुई थी।
इसे भी पढ़ें; भजन क्लबिंग पर झूम उठे जेन-जी: नॉन स्टॉप भजनों का डीजे अवतार, नमो घाट पर दो घंटे तक थिरकते रहे दर्शक
पता चला कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश से नकली दवाएं मंगवाकर लाइसेंसी फर्मों के जरिये ओडिशा भेजी जाती थीं जो बरगढ़ के अशोक मेडिकल हॉल और झारसुगुड़ा के अमित मेडिकल एजेंसी तक पहुंचती थीं। 2023 की गिरफ्तारी अहम कड़ी है। एसटीएफ यह पता लगाने में जुटी है कि बद्दी की फैक्टरी से तैयार नकली दवाएं किन-किन राज्यों और जिलों में भेजी गईं, इस कारोबार में और कौन लोग शामिल हैं और गिरोह ने दोबारा किस तरह अपना नेटवर्क खड़ा किया।