फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में नौ कोर्स में खाली सीटों पर दो दिन चलेगी काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए काउंसिलिंग के बाद भी दाखिला न ले पाने वाले अभ्यर्थियों के पास एक और मौका है। विश्वविद्यालय की ओर से बीए मॉस कम्यूनिकेशन, बीएससी समेत नौ कोर्स में दो दिन और काउंसिलिंग कराने का निर्णय लिया गया है। पांच-छह अगस्त को काउंसिलिंग होगी। संबंधित अभ्यर्थियों को ईमेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रवेश सेल की ओर से वाणिज्य संकाय में काउंसिलिंग होगी। यहां प्रमाण पत्रों के सत्यापन के साथ ही ऑनलाइन फीस जमा करने, परिचय पत्र, लाइब्रेरी कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच बीकॉम, बीएससी बायो, मैथ, बीबीए, बीए (ऑनर्स) मास काम, बीम्यूज, बीएफए, बीसीए, बीए एलएलबी की खाली सीटों पर अगली काउंसिलिंग पांच और छह अगस्त को होगी। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि दाखिले की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग स्थल पर बने काउंटर पर ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। अगर कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय में फीस जमा नहीं करता है तो उसका प्रवेश निरस्त माना जाएगा। प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. बंशीधर पांडेय ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश सेल की ओर से ई-मेल भेजा जाएगा। इसके आधार पर ही गेट पास भी बनाया जाएगा। बिना गेट पास के काउंसिलिंग सेंटर में किसी भी अभ्यर्थी का प्रवेश नहीं होने पाएगा। कांउसिलिंग के बाद निर्धारित शुल्क भी उसी दिन जमा करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें