फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रोजगार और सामाजिक अधिकार पर आंदोलन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकटोरा स्थित समता भवन में रविवार को रोजगार और सामाजिक अधिकार अभियान की बैठक हुई। इसमें रोजगार और सामाजिक प्रतिनिधित्व के सवालों पर एक बड़ा राजनीतिक आंदोलन करने का संकल्प लिया गया। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के संस्थापक अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि अति पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए समुचित प्रतिनिधित्व और बजटीय प्रावधान आवश्यक है। उन्होंने कॉर्पाेरेट पर टैक्स लगाकर इन वर्गों के लिए संसाधन जुटाने, रिक्त पदों को भरने और रोहिणी आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की। बैठक में इन मुद्दों को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुख्यधारा की राजनीति का हिस्सा बनाने पर सहमति बनी। इस अभियान के लिए पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह को पूर्वांचल का संयोजक नियुक्त किया गया। यह तय हुआ कि 21 सितंबर को पराड़कर भवन में पूर्वांचल के राजनीतिक प्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें