फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: सीएचएस में 370 सीटों पर दाखिले के लिए काउंसिलिंग शुरू, 26 अप्रैल तक चलेगी प्रक्रिया

Thu, 24 Apr 2025 08:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू के सेंट्रल हिंदू बॉयज और गर्ल्स स्कूल में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। काउंसिलिंग में एलकेजी, नर्सरी, कक्षा एक और कक्षा 6 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Admission 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के सेंट्रल हिंदू बॉयज और गर्ल्स स्कूल में 370 सीटों पर दाखिले के लिए बृहस्पतिवार से काउंसिलिंग शुरू हो गई है। 26 अप्रैल तक चलने वाली काउंसिलिंग में एलकेजी, नर्सरी, कक्षा एक और कक्षा 6 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को बुलाया गया है। सुबह 8:30 बजे तक उन्हें रिपोर्टिंग करनी है। सुबह 9 से 11 बजे तक काउंसिलिंग की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन


प्रवेश के लिए अलग से ई-मेल या बुलावा नहीं भेजा जाएगा। काउंसिलिंग में नाम आने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी फीस जमा करनी होगी, नहीं तो एडमिशन निरस्त माना जाएगा। स्कूलों में दाखिले के लिए हर कक्षाओं की अलग-अलग फीस भी जारी कर दी गई है। सबसे ज्यादा सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल में छठीं कक्षा की फीस 5500 रुपये तय की गई है। वहीं, सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में कक्षा 6 की फीस 5000 रुपये निर्धारित की गई है। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: लापरवाही से सीएम डैशबोर्ड में खराब रैंकिंग बर्दाश्त नहीं, डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक    
विज्ञापन
विज्ञापन


बरकछा स्थित साउथ कैंपस में नर्सरी की 4200 रुपये, सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में एलकेजी की फीस 4000 रुपये और श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय में कक्षा एक की 3500 रुपये होगी। प्रवेश होते ही ये फीस जमा करनी होगी। वहीं, सप्ताह भर में टीसी जमा करनी होगी। नहीं तो एडमिशन निरस्त कर दिया जाएगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें