वाराणसी में शहर दक्षिणी के पार्षदों ने दूषित पेयजल और सीवर की समस्या से नाराज होकर मंगलवार को नगर कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त के आश्वासन पर भी लोग नहीं माने।
शहर दक्षिणी में दूषित पेयजल और सीवर की समस्या से खफा करीब 20 पार्षदों ने नगर कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान नगर आयुक्त अपने कार्यालय में नहीं थे। उनकी जगह अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय और अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सभी की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उधर, पार्षद नगर आयुक्त से मिलकर ही अपनी समस्या का समाधान करने की जिद पर अड़े हैं और उनके कार्यालय में बैठे हैं।
विज्ञापन
पार्षदों का कहना है कि कई इलाकों में जल संकट और सीवर की समस्या से आम जनता जूझ रही है, लेकिन शिकायत के बाद भी इसका निस्तारण नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में वे नगर आयुक्त से मिलकर अपनी समस्या उनके समक्ष रखने की जिद पर अड़े रहे।
संभव जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर ऑटो रिक्शा यूनियन के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मैनुअल पर्ची काटने का विरोध करते हुए नारेबाजी की।