25 दिनों के अवकाश के बाद परिषदीय विद्यालय खुले और पठन-पाठन की व्यवस्था दुरूस्त की गई। इस दौरान यहां स्वच्छता अभियान चलाया गया और कक्षाओं को व्यवस्थित किया गया।
लगभग 25 दिनों के लंबे ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी परिषदीय विद्यालय फिर से खुल गए। हालांकि, विद्यालय में बच्चे नहीं सिर्फ शिक्षक और कर्मचारी आएंगे। पहले दिन विभागीय कार्य परिसर में साफ सफाई और प्रवेश संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
कक्षाओं, शौचालयों, और खेल के मैदानों को पूरी तरह से स्वच्छ और कीटाणुरहित किया गया ताकि अगले माह से विद्यालय आने वाले बच्चों को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके। शिक्षकों और कर्मचारियों ने पठन-पाठन के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं।
इसके साथ ही स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए भी रणनीति तैयार कर ली गई है। शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र में स्कूल न आने वाले बच्चों को चिन्हित करें और उनके अभिभावकों से संपर्क कर उनका नामांकन कराएं।