पौधों की सिचाई में लगे टैंकर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में चालक की मौत हो गई इसके साथ ही दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिर्जामुराद क्षेत्र के हरपुर स्थित रिंग रोड ओवरब्रिज के पास सोमवार को रोड के मध्य डिवाइडर पर लगे पौधों के सिचाई में लगा पानी टैंकर खड़ी कर एन एच आई से जुड़े मजदूर पेड़ों में पानी डाल रहे थे इसी दरम्यान हरहुआ से रखौना की तरफ तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रेलर ने पानी टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी ।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पानी टैंकर रोड पर पलट गई और सिचाई कार्य मे लगे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ट्रेलर चालक सर्वेश चौहान निवासी आजमगढ़ भी बुरी तरह घायल हो गया और इसका आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त गया। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस तुरंत एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया।
जहां चालक की हालत नाजुक बनी हुई थी ,ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान ट्रेलर चालक सर्वेश चौहान निवासी आजमगढ़ की मौत हो गई ।वही पानी टैंकर में लगे मजदूर रोहित यादव उम्र 35 वर्ष निवासी करधना(मिर्जामुराद)व दूसरा घायल पुनवासी राम निवासी बेनीपुर(मिर्जामुराद) का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर रिंगरोड से दोनों वाहनों को हटवा यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
इस मामले में मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि स्थानीय पुलिस ट्रामा सेंटर पहुँच ट्रक चालक के शव को कब्जे में ले पी एम के लिए भेज दिया वहीं विधिक कार्रवाई में जुटी रही।