फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: कफ सिरप तस्करी के मामले में वांछित प्रशांत उपाध्याय के घर बजाई डुगडुगी, नोटिस भी चस्पा

Sat, 28 Mar 2026 12:58 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में फ सिरप तस्करी के मामले में वांछित प्रशांत उपाध्याय के घर डुगडुगी बजाकर मुनादी कराई गई। साथ ही उसे कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस भी चस्पा किया गया। 
विज्ञापन
प्रशांत उपाध्याय के घर बजाई डुगडुगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी मामले में वांछित प्रशांत उपाध्याय के मकान पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई। इस दौरान मकान के गेट पर 30 मार्च तक एसीजेएम फास्ट ट्रैक कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस भी चस्पा किया गया। यह कार्रवाई भेलूपुर थाना क्षेत्र के विरदोपुर शंकरपुरी कॉलोनी और मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली स्थित सेंट जांस कॉलोनी में की गई। 

विज्ञापन


एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कफ सिरप मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रशांत उपाध्याय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह लगातार वांछित चल रहा है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी 14वें कोर्ट ने 26 मार्च को उद्धघोषणा नोटिस जारी किया। 

इसके तहत कोतवाली पुलिस ने प्रशांत उपाध्याय के भेलूपुर थाना क्षेत्र और वर्तमान पते मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में नोटिस चस्पा कराते हुए 30 मार्च तक कोर्ट में हाजिर होने के लिए डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई। सार्वजनिक स्थानों पर भी नोटिस चस्पा की गई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; एसबीआई बैंक फायरिंग कांड: छह घंटे बैंक के अंदर छिपा रहा आरोपी, बाहर बैठी रही पुलिस; निकलते ही किया गिरफ्तार
विज्ञापन


कोडीनयुक्त न्यू फेंसेडिल कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री मामले में कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। मुनादी कार्यवाही में एसआईटी सदस्य एसआई ब्रजेश कुमार पांडेय, एसआई अंकित कुमार सिंह, मनीष सिंह, धीरज सिंह, अमन सिंह, लवलेश पटेल और जितेन्द्र यादव, अखिलेश शामिल रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें